*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर के 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू हुआ पोषण माह अभियान*
*राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियों को दी मंजूरी
जशपुरनगर, 09 सितम्बर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालकों को व्यंजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दे रही हैं।
सीएम श्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन की जांच, पौष्टिक भोजन जैसे हरी साग-सब्जियों के उपयोग पर जोर देने और बच्चों को बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आपको बता दे कि, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनसमुदाय को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनआंदोलन के रूप में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो।