पत्थलगांव–भाजपा का विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान सम्मेलन का हुआ समापन
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हत्या,चोरी,लूट,दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी– (सांसद राधेश्याम राठिया)
हमारी सरकार घोषणापत्र में जारी किए वादों को पूरा करने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं की शुरू– जिलाअध्यक्ष सुनील गुप्ता
सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अब जिम्मेदारी हुई दोगुनी– विधायक गोमती साय

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव । भाजपा के सदस्यता अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज शनिवार को अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त प्रवक्ता, भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय को बनाए जाने पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को बड़े ही गंभीरता से लिया है एवं प्रदेश से लेकर संभाग और जिला स्तर तक समीक्षा बैठक भी हो चुकी है।
जिसके पश्चात आज विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस सदस्यता अभियान के तहत निरंतर कार्यकर्ता लोगों को जोड़ने में लगे हुए हैं।
प्रत्येक बूथ में 200 लोगों को जोड़ा जा सके यही हमारी मंशा है। जिसकी मॉनिटरिंग टीम द्वारा की जा लगातार की रही है। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के रूप में हम सभी अनेकों कार्यक्रम मना रहे है जिसमें 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मंदिरों,अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में आप सब की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
चाहे लोकसभा या विधानसभा चुनाव हो किसी भी तरह का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़े मजबूती के साथ कार्य करते हैं और निश्चित ही सफलता प्राप्त करते हैं। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणापत्र में जारी किए किए गए वादों को पूरा करने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रही है।
–पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हत्या,चोरी,लूट,दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी–
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम भाजपा के महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ रहे हैं। इस अभियान को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पहली प्राथमिकता देनी है कि प्रत्येक बूथ में 200 कार्यकर्ता बनाएं। उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आपके अथक प्रयास और मेहनत से सफलता हमने प्राप्त की। आने वाले चुनावों में भी इसी प्रकार सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है। वहीं पत्रकारों से श्री राठिया से प्रदेश ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हत्या,चोरी,लूट,दुष्कर्म की घटनाएं बहुत ही अधिक बढ़ चुकी थी। प्रदेश में भ्रष्टाचार का खेल इतना अधिक रहा की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका। आज प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार ने हर जिले में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी हुई है। अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जा रही है।
–सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अब जिम्मेदारी हुई दोगुनी–
इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक का दौर पूरे राज्य में जारी है। भाजपा सरकार की योजनाओं से जुड़े लोगों को साथ लेकर जन जन को इस अभियान से जोड़ना है। श्रीमती साय ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है उसे मुझे हर हाल में निभाना है और उन जिम्मेदारियों पर खरा उतरना है। जशपुर जिले में 2 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया हैं जिसे लेकर हमे घर घर जाकर लोगों को जोड़ना है। उन्होंने सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि अब जिम्मेदारी दोगुनी हो चुकी है। इस नाते और तीव्र गति के कार्य करने की जरूरत है। भाजपा सरकार का सबसे पहला लक्ष्य यही है कि जल कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाना ही पहली प्राथमिकता होगी। देश के लिए कार्य करने के लिए हम सभी सदैव तत्पर हैं।इस कार्यक्रम के भाजपा महिला अध्यक्ष ममता कश्यप,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,हरजीत सिंह भाटिया,मनीष अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।