सामूहिक श्रमदान: झिमकी के तालाब में चला स्वच्छता अभियान

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव – शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत झिमकी में सरपंच तोपेश्वर पैंकरा एवं उपसरपंच रुद्रो राम यादव के नेतृत्व में गांव के तालाब की सामूहिक श्रमदान के माध्यम से व्यापक साफ-सफाई की गई।

इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तालाब से गंदगी, कचरा तथा झाड़-झंखाड़ हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।ग्रामीणों ने एकजुट होकर तालाब की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान सरपंच तोपेश्वर पैंकरा ने कहा कि तालाब गांव की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं उपसरपंच रुद्रो राम यादव ने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक श्रमदान से न केवल स्वच्छता बढ़ती है, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लाल सायं पैंकरा, जय सिंह यादव, सुरेश कुमार पैंकरा, नर्सिंग कोरवा (पंच), उत्तम पैंकरा, संदीप यादव, संजय यादव, संतोष यादव, समत सायं पैंकरा, श्रीमती चंद्रकला पैंकरा (पंच), श्रीमती सुखमनी पैंकरा, श्रीमती चम्पा बाई, श्रीमती माटो बाई, श्रीमती बालमति पैंकरा, श्रीमती उमा पैंकरा सहित लगभग 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *