Chhattisgarh

सीएचसी कुनकुरी में चिकित्सों ने प्रसूता का किया सफल आपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, स्वजनों ने सीएम का जताया आभार, जिले में तेजी से विकसीत हो रही है स्वास्थ्य सुविधा…

सीएचसी कुनकुरी में चिकित्सों ने प्रसूता का किया सफल आपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, स्वजनों ने सीएम का जताया आभार, जिले में तेजी से विकसीत हो रही है स्वास्थ्य सुविधा…

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुरनगर।जिले के कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों ने गर्भवती माता का सफल आपरेशन कर प्रसव कराया गया।आपरेशन के बाद माता और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सफल आपरेशन से कुनकुरी ब्लाक के लोगों को नीजि अस्पताल के महंगे मेटरनीटी सेवा से छुटकारा मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार कुनकुरी के ग्रामीण अंचल से एक प्रसूता महिला को प्रसव के लिए स्वजनों ने कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। प्रसूता महिला के समान्य प्रसव कराने की कोशिश सफल ना होने पर,चिकित्सकों ने महिला के स्वजनों को आपरेशन से प्रसव कराने का सलाह दिया। स्वजनों की सहमति मिलने और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डा किशोर चौहान,एनेस्थीसिया डा संदीप भगत,कुनकुरी की बीएमओ डा किरंती कुजूर,पेडियाट्रिक डा विकास कुमार सिंह की टीम ने आपरेशन की जिम्मेदारी सम्हाली। कुनकुरी और जिला चिकित्सालय के सहयोगी स्टाफ की सहायता से चिकित्सकों की टीम ने महिला का सफल आपरेशन किया। आपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कुनकुरी सीएचसी में हुए इस सफल आपरेशन से एक ओर जहां प्रसूता महिला व उसका पूरा परिवार घर में नए मेहमान के आने से खुश हैं,वहीं चिकित्सक और उनके सहयोगी सफल आपरेशन और इससे प्रसूता और उसके पूरे परिवार के चेहरे पर बिखरी खुशियों को देख कर उत्साहित है। इस परिवार ने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,कलेक्टर डा रवि मित्तल और आपरेशन करने वाले चिकित्सकों व उनके सहयोगियों का आभार जताया है। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी सहित पूरे जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का प्रभार सम्हालने के तत्काल बाद से ही सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा में सुधार लाने और प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। आदिवासी बाहुल्य अपने गृह जिले के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बजट में कुनकुरी में सर्वसुविधायुक्त 220 बिस्तर की क्षमता वाला अस्पताल की घोषणा करते हुए,आवश्यक राशि का प्रावधान भी कर दिया। इसके साथ ही बजट में जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने के साथ ही 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसीत करने की घोषणा कर चुके हैं। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। जिले को 7 अतिरिक्त एंबुलेंस मिल चुकी है। इससे अब एंबुलेंस की संख्या 21 हो गई है। जिले में तेजी से सुधर रही चिकित्सा सेवा का लाभ जिलेवासियों को सीधे मिल रहा है।neeraj,harit,neeraad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!