Author: admin

  • Kota-Updete:-“विजयी विश्व-तिरंगा प्यारा”…झंडा-ऊंचा रहे हमारा”…स्वामी विवेकानंद-जयंती पर 1513-फीट तिरंगा यात्रा निकली।-*

    Kota-Updete:-“विजयी विश्व-तिरंगा प्यारा”…झंडा-ऊंचा रहे हमारा”…स्वामी विवेकानंद-जयंती पर 1513-फीट तिरंगा यात्रा निकली।-*

    *Kota-Updete:-“विजयी विश्व-तिरंगा प्यारा”…झंडा-ऊंचा रहे हमारा”…स्वामी विवेकानंद-जयंती पर 1513-फीट तिरंगा यात्रा निकली।-

    *अखिल-भारतीय विद्यार्थी-परिषद के कोटा-ईकाई के तत्वाधान में निकाली गई तिरंगा-यात्रा।

    *कोटा-नगर के सभी वर्गों ने पूरे रास्ते भर तिरंगे पर फूलों की वर्षों की गई…काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

    *दिनांक:-13/01/2025*

     

    *मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ।।*

    *करगीरोड-कोटा:-“विजयी विश्व तिरंगा- प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा” भारत के राष्ट्रीय-ध्वज तिरंगे झंडे पर ये गीत एक समय प्रायमरी स्कूल से लेकर हाईस्कूल तक गूंजते थे मौजूदा समय में तिरंगे पर कुछ नए गीत व नारे ने स्थान ले लिया है विवेकानंद स्वामी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी कड़ी में हर साल की तरह इस साल भी अखिल-भारतीय विद्यार्थी-परिषद कोटा ईकाई के तत्वाधान में 12-जनवरी रविवार को सुबह 10-बजे रेलवे स्टेशन से लेकर जय स्तंभ नाका चौंक तक विशाल तिरंगा रैली के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसका की कोटा नगर के समाज प्रमुखों, सामाजिक-संगठनों राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित नगर के आमजनो ने फूलों से तिरंगे झंडे का स्वागत किया गया।

    *रेलवे स्टेशन से लेकर जय स्तंभ नाका चौक तक 1513 फिट तिरंगे को अपने हाथों में थामे स्कूल के छोटे बड़े छात्र-छात्राएं अमर तिरंगा, वन्देमातरम, भारत माता की जय के उद्घोष, देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे, रास्ते भर तिरंगे पर कोटा-नगर के सभी वर्गों सामाजिक संगठनों सहित राजनीतिक दलों के नेताओं लोगों नें फूलों की वर्षा की अखिल भारतीय-विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बताया कि तिरंगा रैली का मुख्य-उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से निर्मित समाजिक समरसता की भावना के साथ राष्ट्रप्रेम-भारत की सोंच को जन जन तक ले जाना है।*

    *नगरीय-निकाय व पंचायत-चुनाव के आहट के बीच रविवार को तिरंगा-यात्रा रैली में दौरान राजनीतिक दलों के दावेदार भी चलते हुए दिखाई पड़े..साथ ही रास्ते में बने मंचों से तिरंगे पर फूलों की वर्षा भी की गई..जय स्तंभ नाका चौंक के आगे जाकर तिरंगा यात्रा का समापन हो गया।neeraj,harit,

  • रौतिया समाज की गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा उनकी पहचान है। गोमती साय

    रौतिया समाज की गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा उनकी पहचान है। गोमती साय

    रौतिया समाज की गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा उनकी पहचान है। गोमती साय
    फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम उपरघिंचा में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रांतीय शाखा के तत्वाधान में आयोजित जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुई।
    श्रीमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि रौतिया समाज अपने गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा के लिए जानी जाती है।
    समाज सरल ,सहज स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता व संगठन के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मैं हमेशा से रौतिया एकता के बहुत करीब और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमो में शामिल होती रहीं हूं।
    श्रीमती गोमती साय जी ने समाज के मांग पर ग्राम उपरघिंचा में सांस्कृतिक मंच के निर्माण हेतु 12 लाख रुपए देने की घोषणा कीं।
    समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य फरसाबहार निमिष कुमार यादव , अनिल माली, समाज के प्रांतीय सचिव सांझू राम, कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मीनू सिंह , विजय सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, आनंद सिंह, उमेश सिंह, सुनील सिंह, दीपक सिंह, शिवा सिंह, श्रीमती सविता सिंह , श्रीमती किरण सिंह, सुमेश्वर सिंह, रामदयाल सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, कलेश्वर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, बालकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, जगदीश्वर सिंह, रमेश सिंह, बीरेंद्र सिंह और सभी समाज बंधुओं एवं माताओं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • सांसद संतोष पांडे पहुंचे बखरूटोला…. रामायण मानस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल….  कहा रामायण सम्मेलन के माध्यम से सनातन धर्म की एकता हो रही मजबूत….

    सांसद संतोष पांडे पहुंचे बखरूटोला…. रामायण मानस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल…. कहा रामायण सम्मेलन के माध्यम से सनातन धर्म की एकता हो रही मजबूत….

    सांसद संतोष पांडे पहुंचे बखरूटोला…. रामायण मानस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल….

    कहा रामायण सम्मेलन के माध्यम से सनातन धर्म की एकता हो रही मजबूत….

    राजनांदगांव/छुरिया //-

    जिले के सांसद माननीय संतोष पांडे आज रामायण मानस गायन सम्मेलन में ग्राम बखरूटोला पहुंचे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उनके साथ पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गीता/घासी साहू ने कार्यक्रम में अध्यक्षता की।

    मुख्य अतिथि की आसंदी से आम जनमानस को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने सनातन धर्म को दुनिया का एक मात्र सर्वश्रेष्ठ और पुराना धर्म बताया। कहा कि रामायण, भागवत आदि धार्मिक आयोजनों से सनातन धर्म मजबूत हो रहा है। रामायण के सभी पात्रों से आज के प्रत्येक व्यक्ति को जीवन जीने की एक सीख मिलती है। सफल आयोजन के लिए सांसद ने ग्रामीणों सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

    मानस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती किरण रवीन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, चंद्रिका डडसेना जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सुरेन्दर सिंग (रोमी) भाटिया सांसद प्रतिनिधि, रविंद्र वैष्णव जिला महामंत्री भाजपा, अजय पटेल भाजपा नेता छुरिया, संजय सिन्हा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति छुरिया, मनीष त्रिपाठी भाजपा नेता गैंदाटोला, खिलेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष गैंदाटोला, कांता साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा छुरिया, शिवा मिश्रा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बम्हनी चारभाठा, ललिता बाई उईके सदस्य जनपद पंचायत छुरिया….

    …. खेमचंद साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कल्लूबंजारी, मनोज साहू भाजपा नेता पैरीटोला, पद्मभूषण साहू मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मायाराम साहू पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बम्हनी चारभाठा, हितेश गुप्ता भाजपा नेता, सुभाष यादव कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी छुरिया, समाजसेवी कुलदीप साहू, दीपक सिंह राजपूत स्थानीय सरपंच, जाकेश साहू समाजसेवी एवं शिक्षाविद सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

    रामायण मानस गायन समिति के अध्यक्ष भीषण लाल साहू, सचिव बल्लू राम मंडावी, गिरवर साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज, कृपा राम पडोटी अध्यक्ष ग्रामीण आदिवासी समाज, ग्राम पटेल रूपेंद्र साहू, खिलावन दास साहू ग्राम प्रमुख, पंचगण राधेलाल मंडावी, रोहिदास कल्लो, महेंद्र नेटी, घनश्याम दास साहू एवं पन्ना लाल साहू……

    ……. चरणदास साहू जी, नारायण लाल साहू, हीराराम साहू, शंकर साहू जी, दरबारीराम जी, तीजुराम जी, वजनदास साहू जी, चंद्रशेखर साहू जी, रमेश बहादुर सलामे जी, खेदू राम जी, जगदेव राम जी, देवसागर गुप्ता जी, मोहित राम साहू (शिक्षक), टिकेश्वर साहू जी (शिक्षक), हरिश्चंद्र नेताम जी (शिक्षक), जगन्नाथ साहू जी (सचिव), कमेल राम पड़ोटी जी (वन प्रबंधक), तुलसी राम साहू जी, सुखचरण साहू जी, राजकुमार साहू जी, कैलाश साहू जी, बरसन लाल बैगा जी, जयलाल साहू जी, प्रमोद ठाकुर जी, गोदावरी पड़ोटी जी, मूरत सिंह पड़ोटी जी, अलख राम साहू सहित सभी ग्रामीणों ने सांसद संतोष पांडे सहित सभी अतिथियों का बारी बारी से स्वागत किया।

  • Kota-Updete:-घोंघा जलाशय में “द एसोसिएशन ऑफ़-वी-क्लबस-ऑफ इंडिया के एरिया-2 की कॉन्फ्रेंस-कार्यक्रम संपन्न।-

    Kota-Updete:-घोंघा जलाशय में “द एसोसिएशन ऑफ़-वी-क्लबस-ऑफ इंडिया के एरिया-2 की कॉन्फ्रेंस-कार्यक्रम संपन्न।-

    Kota-Updete:-घोंघा जलाशय में “द एसोसिएशन ऑफ़-वी-क्लबस-ऑफ इंडिया के एरिया-2 की कॉन्फ्रेंस-कार्यक्रम संपन्न।-

    पत्रकारिता वह पवित्र पेशा है..जो हमें हर दिन नई जानकारी प्रदान करता है:- अलका अग्रवाल।

    *दिनांक:-13/01/2025*

    *मोहमद्द जावेद खान हरित छत्तीसगढ।।

    *करगीरोड-कोटा:- रविवार 12-जनवरी को “द- एसोसिएशन-ऑफ वी क्लब्स-ऑफ इंडिया” डिस्ट्रिक्ट 323 जी-3 एरिया-2 कॉन्फ्रेंस-एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल के नेतृत्व में घोंघा-जलाशय में सम्पन्न हुआ..कार्यक्रम में एरिया के 06-क्लबों महासमुंद डोगरगढ़- रायपुर वामा, बिलासपुर गोल्ड, थान खम्हरिया, राजनांदगाँव के सदस्य शामिल हुए, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फ़रमानिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, उनके साथ एरिया एडवाजर-वी-नीरज अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट सचिव वी-माधुरी पांडा फाउंडर मेम्बर वी-जगदीश सलूजा, वी-शुभा सिंह डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चे. प्रमोटर वी-लक्ष्मी यादव, डायरेक्टरी संपादिका वी-अनुराधा द्विवेदी, डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रियंका जैन उपस्थित रहीं।*

    *मॉं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवल-ध्वज वंदन राष्ट्रगान से क्रार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.. सोनाली तिवारी का स्वागत गीत एवं सेजल परी का स्वागत नृत्य कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहे सभी अतिथियों का स्वागत बिलासपुर गोल्ड के सदस्यों द्वारा किया गया डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा क्लबों के वार्षिक सेवा कार्यों का आकलन कर विभिन्न सेवा कार्यों की स्थायी प्रोजेक्ट, गौ सेवा, वृद्धसेवा, शिक्षा,महिला स्वरोज़गार वृक्षारोपण-नारी स्वाभिमान, फ़ूड-फॉर हंगर जैसे कार्य करने हेतु श्रेष्ठ कार्य करने वाले क्लब को पुरुस्कृत किया गया महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने एक सिलाई मशीन और ठंड से बचाव हेतु 50- कंबल का वितरण घोंघा जलाशय बांध के समीप रहने वाली महिलाओं को वितरित किया गया।*

    पत्रकारिता वह पवित्र पेशा है..जो हमें हर दिन नई जानकारी प्रदान करता है:- अलका अग्रवाल।

    *पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को भी “द- एसोसिएशन-ऑफ वी क्लब्स-ऑफ इंडिया” के तरफ से शाल श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया..अलका अग्रवाल ने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुये कहा कि पत्रकारिता वह पवित्र पेशा है..जो हमें हर दिन नई जानकारी प्रदान करता है और समाज की गहरी समस्याओं को उजागर करने के साथ हमें हमारे अधिकारों के प्रति जागरूक करता हैं उनके प्रयासों के बिना हमारा समाज सही दिशा में नहीं चल सकता ये वे लोग हैं,जो बिना किसी डर के सच को सामने लाने का काम करते हैं..चाहे वह राजनीतिक हो सामाजिक हो या आर्थिक मुद्दे उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का कोई मूल्य नहीं हो सकता..क्योंकि वे अपनी जान जोखिम में डालकर भी समाज के मुद्दों को उजागर करते हैं।

    *पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिये सिंचाई विभाग के एसडीओ सीपी जोगवंशी, व्ही के खरे एसडीओ, कमलेश साहू उपअभियंता, मरकाम दीपक को स्मृति चिन्ह दिया गया.. एसोसिएशन ऑफ ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है। कार्यक्रम में वी क्लब बिलासपुर गोल्ड से रीता बरसैंया, प्रियंका जैन रजनी खनूजा नीरज अग्रवाल, जगदीश सलूजा, शुभा सिंह, चंदा बंसल सरिता अग्रवाल संगीता अग्रवाल संगीता गुप्ता, सावित्री अग्रवाल, चुन्नी मौर्या रेखा अरोड़ा, सोनाली तिवारी, सुनीता ठाकुर वी क्लब थान खमरिया से सपना सिंघानिया, कल्पना अग्रवाल, प्रियंका बंसल, सीमा बंसल वी क्लब डोंगरगढ़ से माधुरी पंडा, अनुराधा द्विवेदी ऊषा किरण शाह ममता साहू, कीर्ति मिश्रा,भारती मिश्रा भावना सिंह, नम्रता दम्भाणी, तृप्ति राजाभोज, वी क्लब महासमुद अपराजिता से ममता जायसवाल नीलम जायसवाल, ऐश्वर्या तिवारी, निर्मला चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, मीना चंद्राकर वी क्लब वामा रायपुर से लक्ष्मी यादव,मालती यादव, शोभा कुकरेजा पेंड्रा से कंचन छाबरिया उपस्थित रहे।*

  • बागबहार क्षेत्र में विकास के नए अध्याय की हुई शुरुआत।     पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने दो करोड़ की लागत का किया भूमि पूजन।।

    बागबहार क्षेत्र में विकास के नए अध्याय की हुई शुरुआत। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने दो करोड़ की लागत का किया भूमि पूजन।।

    बागबहार क्षेत्र में विकास के नए अध्याय की हुई शुरुआत।

     

    पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने दो करोड़ की लागत का किया भूमि पूजन।।

     बागबहार :- पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण बागबहार क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक गोमती साय के करकमलों से विधिवत किया गया वही बागबहार के खरहागुड़ा से बसंतपुर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया गया तथा डोम शेड निर्माण की घोषणा की गई ।वही बागबहार में दुर्गा पंडाल के लिए शेड निर्माण की घोषणा को भी बागबहार के जनप्रतिनिधियों के द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की बात विधायक के सामने रखी जो आने वाले समय में बागबहार की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा, साथ ही बागबहार भाजपा मण्डल की नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान को उनका पदभार ग्रहण कराया गया।

    इस अवसर पर गोमती से ने कहा कि यह न केवल संगठन को सशक्त करेगा, बल्कि क्षेत्र में नए जोश और ऊर्जा का संचार भी करेगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ रवि परहा, आनंद शर्मा,नव नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष मीना चौहान,चंद्रचूड़ सिंह बंजारा, सुरेश जायसवाल, कमलजीत सिंह, भूपेंद्र जायसवाल, अंकित गुप्ता,करम साय यादव,सुमित्रा पैंकरा,दुर्गावती पैंकरा,कुन्ती भगत,ललित चौहान, मोती बंजारा, अखिलेश शर्मा,दशरथ भगत,कोमल पैंकरा,कु पुष्पा भगत मौजूद रहे।

    पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्रवासियों का अपार समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जो हमें जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित करता है।neeraj,harit,

  • विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल पत्थलगांव में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन

    विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल पत्थलगांव में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन

    विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल पत्थलगांव में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन 

    दिनांक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांगण में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन। प्रतिवर्ष की भांति ईस वर्ष भी इस दिन का इंतजार विद्यार्थी कर रहे थे एवं जब 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया तो सभी विद्यार्थियों में कार्यक्रम का उत्साह पिछले 10 दिनों से ही देखने को बना।

     विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिवार ने एक नई पहल करते हुए मुख्य अतिथियों के रूप में विद्यालय मे पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सम्मान प्रदान किया। विद्यालय का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनमोहन गोयल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रभाकर यादव जी, श्री राहुल अग्रवाल जी, श्री शशि अग्रवाल जी, श्री नीरज शर्मा जी एवं श्री हेमचंद जोशी जी ने अपना मूल्यवान समय प्रदान किया। 

     कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजल्वित करके की गई, इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षाओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गया। तब पश्चात विद्यालय के मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शुरुआत करने की घोषणा की गई। विद्यार्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के संस्तुतियों पर अलग-अलग परफॉर्मेंस दी गई जिसमें पंजाबी हरियाणवी एवं साउथ इंडियन डांस मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय की कन्याओं द्वारा बेटी बचाओ थीम पर दी गई डांस परफॉर्मेंस ने सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में विद्यालय के वर्षिक क्रीड़ा उत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ विद्यालय के संचालक डॉक्टर पवन अग्रवाल जी ने अपनी स्पीच के माध्यम से विद्यालय के अगले शैक्षणिक शत्र हेतु अपनी योजनाओं को भी बतलाया। संचालक महोदय ने यह भी बताया कि विद्यालय के पूर्व के विद्यार्थी आज इंजीनियर डॉक्टर सीए जैसे बड़े-बड़े प्रोफेशनल कोर्स को क्वालिफाइड करके बड़े-बड़े पोस्ट पर कार्यरत भी है। अंत में विद्यालय के संचालक डॉक्टर पवन अग्रवाल जी एवं प्राचार्य श्री हेमंत यादव जी ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने हेतु अभिभावकों, विद्यार्थियों शिक्षकों एवं सभी सहयोगी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।neeraj,harit,

  • आनलाइन सेंटर संचालक भोजवानी साहू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत….  ठीक चुनाव से पहले फ्री में लाइसेंस बनाने व हेलमेट बांटने के मामले में हुआ विवाद….

    आनलाइन सेंटर संचालक भोजवानी साहू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत…. ठीक चुनाव से पहले फ्री में लाइसेंस बनाने व हेलमेट बांटने के मामले में हुआ विवाद….

    आनलाइन सेंटर संचालक भोजवानी साहू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत….

    ठीक चुनाव से पहले फ्री में लाइसेंस बनाने व हेलमेट बांटने के मामले में हुआ विवाद….

    शिक्षक एवं कर्मचारी नेता जाकेश साहू ने जोब पुलिस चौकी में दी लिखित सूचना…

     

    छुरिया //-

    आनलाइन सेंटर संचालक खूंटा छुरिया निवासी भोजवानी साहू द्वारा नगर पंचायत चुनाव के ठीक पहले नगरवासियों को फ्री में हेलमेट बांटा जा रहा है साथ ही फ्री में मोटर साइकिल का लाइसेंस बना रहा है। यह सब कुछ ठीक चुनाव के पहले किया जा रहा है।

    उपरोक्त मामले को लेकर प्रदेश के कर्मचारी नेता एवं समाजसेवी जाकेश साहू ने छुरिया न्यूज एवं अन्य व्हाट्सअप ग्रुप में चैटिंग की थी। जिससे नाराज होकर भोजवानी साहू ने दिनांक 11/01/2025 को अपनी पत्नी एवं अन्य दो अज्ञात लोगों को अपने कार में बिठा कर ग्राम बखरूटोला जाकेश साहू के गांव पहुंच कर जाकेश साहू को अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दिए साथ ही छुरिया में देख लेने की धमकी दी।

    भोजवानी साहू खुद जाकेश साहू के घर जाकर उनके परिवार वालो से दुर्व्यवहार किया। दिनांक 12/01/2025 को भोजवानी साहू द्वारा आशा मेडिकल पहुंचकर मेडिकल के संचालक और कर्मचारी साजन राय को कहा कि जाकेश साहू को छुरिया में नुकसान पहुंचाएगा उसे देख लेगा। उक्त घटना की जानकारी मेडिकल के संचालक चित्रकुमार पाल एवं कर्मचारी साजन राय ने जाकेश साहू को दी।

    जाकेश साहू उक्त घटना की जानकारी देने आज पुलिस चौकी जोब पहुंचे तथा सारे घटनाक्रमों की लिखित सूचना थाने में देते हुए आरोपी भोजवानी साहू उनकी पत्नी एवं अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की व जोब पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

  • नारी हूँ मैं, चूड़ी जरूर पहनती हूँ, लेकिन चूड़ी पहन कर बैठने वालो में से नही हूँ, एक मर्दानी कैसे काम करती है, उसका जीताजागता उदाहरण हूँ। गोमती साय

    नारी हूँ मैं, चूड़ी जरूर पहनती हूँ, लेकिन चूड़ी पहन कर बैठने वालो में से नही हूँ, एक मर्दानी कैसे काम करती है, उसका जीताजागता उदाहरण हूँ। गोमती साय

    नारी हूँ मैं, चूड़ी जरूर पहनती हूँ, लेकिन चूड़ी पहन कर बैठने वालो में से नही हूँ, एक मर्दानी कैसे काम करती है, उसका जीताजागता उदाहरण हूँ। गोमती साय

    कोतबा :- सरकार में कुर्सी मिलने के बाद कई लोग चूड़ी पहन कर बैठ जाते है। मैं नारी हूँ, मैं चूड़ी जरूर पहनती हूँ, लेकिन चूड़ी पहन कर बैठने वालो में से नही हूँ, एक मर्दानी कैसे काम करती है। इसका जीताजागता उदाहरण हूँ। इस क्षेत्र में 40 साल जिन योजनाओं के लाभ से जनता वंचित रही है। जो काम 20 साल पहले हो जाने चाहिए थे। आज तक क्षेत्र की जनता वंचित है। उन सभी कामो को 5 साल में मैं लेकर आऊँगी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में कल्पना से अधिक विकास की गंगा बहाने वाली है विष्णु देव सरकार ये बाते सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कोतबा नगर पंचायत के करोड़ों कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

    विदित हो कि कोतबा नगरपंचायत अंतर्गत सभी 15 वार्डो में अधोसंरचना 14वे/15वे वित्त मद अंतर्गत सीसी रोड, आरसीसी नाली ,गार्डवाल,पुलिया निर्माण कार्य कुल दो करोड़ अड़तालीस लाख अड़तीस हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन नगर से सतिघाट स्थित पुष्प वाटिका ने किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधायक गोमती साय सबसे पहले सतिघाट में कंवर समाज का सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। जिसके बाद सतिघाट शिवधाम में दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। जहाँ मन्दिर समिति के कार्यकर्ताओं ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया उसके बाद नगरीय क्षेत्र में होने वाले 24838000/- की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जनता द्वारा आत्मीय स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। वही महिला मोर्चा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भारतमाता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलियचित्र में माल्यार्पण कर पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती गोमती साय ने बताया कि करोड़ों की लागत से से सतिघाट स्थिति स्टाप डेम नहर जीर्णोद्धार कार्य,कोतबा से बागबहार पहुंच मार्ग सहित अनेक विकास कार्य कोतबा नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृति हो गए है। पत्थलगांव विधानसभा में 2024-25 वर्ष में मुख्य फोकस सड़कों के निर्माण कार्य करने का लक्ष्य था जो 50% तक कार्य स्वीकृति हो गए है वितीय वर्ष 2025-26 में में मेरा मुख़्य फोकस हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने होगा जिसमें हर घर मे पेयजलापूर्ति होंगी जो कार्य 40 सालो में नही हुए वे 5 साल में पूरे होंगे। कोतबा में विकास का मिल का पत्थर लगाने का कार्य भाजपा के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू कर दिया है नगर में अपैक्स बैंक खोलने की घोषणा हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की घोषणा हो सभी कार्यो का लाभ क्षेत्र की जनता को आने वाले समय मे मिलने वाला है। वही आज छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा की समस्त जनता व क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं दान के इस महापर्व पर सभी बुजुर्गों माताओ सज्जनों को कम्बल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशाशक प्रांजल मिश्रा के प्रतिनिधि कृष्ण मूर्ति दीवान ,नपं सीएमओ टी. रा. यादव,सहित नगर के पार्षदगण भाजपा के कोतबा मण्डल अध्यक्ष जागेश्वर यादव,उमाशंकर भगत,साँवरिया अग्रवाल, सुदर्शन पटेल,जयशंकर झांप,हेमवती भगत,सकीला कंवर,अजय गुप्ता,विजय शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नगर के वरिष्ठ नागरिक आम जनता हजारो की संख्या में उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल बच्चन को 32 साल बाद मिला मुआवजा*

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल बच्चन को 32 साल बाद मिला मुआवजा*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल बच्चन को 32 साल बाद मिला मुआवजा*

    *भालू के हमले में दोनों आंख गवां चुके है पीड़ित*

    *बेटियों की पढाई और विवाह में करेगें खर्च*

    *पीड़ित ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

    *

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुरनगर।* भालू के हमले में दोनों आंखों की रोशनी गवां चुके बाल बच्चन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर घटना के 52 साल के बाद मुआवजा राशि मिल सकी। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा तो बाल बच्चन और उनका परिवार भावुक हो गया। आर्थिक तंगी से जुझ रहे इस परिवार ने सहायता राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के रहवासी पीड़ित ग्रामीण बाल बच्चन सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 1992 की सुबह वे अपने गांव के पास के जंगल में नित्यकर्म के लिए गए हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच में बैठे हुए भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने बाल बच्चन के दोनों आंखों को निकाल दिया। उपचार के बाद बाल बच्चन का जीवन तो बच गया लेकिन उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। पीड़ित ग्रामीण के बड़े भाई रंथू सिंह ने बताया कि घटना के बाद बाल बच्चन सिंह का परिवार आर्थिक संकट में आ गया था। बाल बच्चन का विवाह 5 माह पूर्व ही हुआ था। आंख की रोशनी चले जाने से वह काम नहीं कर पा रहा था। ऐसे समय में परिवार ने उनकी सहायता की थी। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया। पीड़ित बोल बच्चन आर्थिक सहायता की उम्मीद में अधिकारियों के पास लगातार चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर में 25 सितंबर 2024 को बगिया में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाल बच्चन की व्यथा सुनकर वनविभाग के अधिकारियों को तत्काल मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया था।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार-

       बाल बच्चन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का रोजगार में लगा हुआ है। बड़ी बेटी 12 वीं और छोटी बेटी 8 वीं क्लास में पढ़ रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल के बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलने पर सीएम आभार जताते हुए बाल बच्चन ने कहा कि मुआवजा राशि से वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई पूरी कराएंगें और पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके विवाह में यह राशि खर्च करेगे।neeraj,harit,

  • कलयुगी पोते ने दादी की पिटाई कर आंख फोड़ दी, इलाके में सनसनी

    कलयुगी पोते ने दादी की पिटाई कर आंख फोड़ दी, इलाके में सनसनी

    कुकरगांव में शराब के नशे में धुत युवक ने दादी का फोड़ा आँख,

    neeraj,harit,

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुर जिले के बागबहार थानाक्षेत्र के कुकुरगांव गांधी चौक में घरेलू विवाद में सरफिरे पोता ने अपनी दादी को नुकीले हथियार से हमला कर आंख फोड दी थी. घटना के बाद आरोपी पोता मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी युवक की पतासाजी में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक , कुकुरगांव पंचायत के गांधी चौक निवासी आरोपी 21 वर्षीय रामपुकार नाग शनिवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. जहां 80 वर्षीया गुरुबारी नाग नामक दादी के द्वारा डांट फटकार लगाया गया और दादी बोली कि रोजना शराब पीकर आते हो इसी बात से क्षुब्ध पोता ने कहा कि रोज कीच कीच करती हो कहते हुए मारपीट करने लगा, सम्भवतः नुकीले हथियार से आंख पर हमला कर फोड़ दिया. इस हमले में गुरुबारी नाग गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में आरोपी रामपुकार नाग का हाथ टूट गया. घायल दादी गुरुबारी को गंभीर हालत में लैलूंगा शाश्कीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बागबहार पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है । पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है ।neeraadneeraj,harit,

error: Content is protected !!